Hardoi : आंगनवाड़ी केंद्र में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद

तलाशी के दौरान पुलिस ने लूमा मऊ के रहने वाले श्यामू उर्फ पीलिया और राजेश को हिरासत में लिया। पूछताछ और जांच में उनके पास से दो पंखे, एक म्यूजिक सिस्टम और एक गैस चूल्हा बरामद हुआ, जो उन्होंने केंद्र से चुराया

By INA News Desk
Apr 14, 2026 - 21:59
69 Views
Hardoi : आंगनवाड़ी केंद्र में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद
Hardoi : आंगनवाड़ी केंद्र में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद

Report : मुकेश सिंह

हरदोई के संडीला इलाके में पुलिस ने आंगनवाड़ी केंद्र में हुई चोरी के मामले को सुलझाते हुए दो आरोपियों को पकड़ लिया है। इनके पास से चोरी किया गया सारा सामान भी मिल गया है। गरिंद खेड़ा की रहने वाली पीड़िता प्रीति देवी पत्नी सुशील कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी कि अज्ञात चोरों ने आंगनवाड़ी केंद्र से सामान पार कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।

तलाशी के दौरान पुलिस ने लूमा मऊ के रहने वाले श्यामू उर्फ पीलिया और राजेश को हिरासत में लिया। पूछताछ और जांच में उनके पास से दो पंखे, एक म्यूजिक सिस्टम और एक गैस चूल्हा बरामद हुआ, जो उन्होंने केंद्र से चुराया था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है। इस सफलता में दरोगा अमरेश कुमार, हृदय राम, हेड कांस्टेबल दिवाकर मिश्रा और कांस्टेबल जितेंद्र कुमार की मुख्य भूमिका रही।

Also Click : Hardoi : युवती की फावड़े से काटकर हत्या, एकतरफा प्यार में आरोपी ने किया हमला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow