Saharanpur : सहारनपुर के गांव करालटी में संत रविदास महाराज की जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकली

जनपद के गांव करालटी में संत शिरोमणि रविदास महाराज की जयंती बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। गांव में भव्य शोभायात्रा और कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में

Feb 1, 2026 - 22:31
39 Views
Saharanpur : सहारनपुर के गांव करालटी में संत रविदास महाराज की जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकली
Saharanpur : सहारनपुर के गांव करालटी में संत रविदास महाराज की जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकली

सहारनपुर। जनपद के गांव करालटी में संत शिरोमणि रविदास महाराज की जयंती बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। गांव में भव्य शोभायात्रा और कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आजाद समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राव तैमूर रहे। उन्होंने फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की और संत रविदास महाराज के जीवन, विचारों तथा सामाजिक समरसता के संदेश पर प्रकाश डाला। रविदास मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने राव तैमूर सहित आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में बसंत करनावल भी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर आजाद समाज पार्टी के कई कार्यकर्ता, गांव के गणमान्य व्यक्ति, बुजुर्ग, युवा और बच्चे शामिल हुए। पूरा कार्यक्रम शांति, भाईचारे और उत्साह भरे माहौल में संपन्न हुआ।

Also Click : विकसित भारत 2047 की मजबूत नींव तैयार करने वाला बजट, चिराग पासवान ने इंफ्रास्ट्रक्चर और आत्मनिर्भरता पर जोर को सराहा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow