Saharanpur : बजट केवल भाजपा के अदृश्य मित्रों के लिए, युवाओं के लिए कुछ नहीं- मुजतबा

कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय महासचिव मुजतबा एडवोकेट ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए आम बजट पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे युवाओं के लिए निराशाजनक बताया

Feb 1, 2026 - 22:28
 0  3
Saharanpur : बजट केवल भाजपा के अदृश्य मित्रों के लिए, युवाओं के लिए कुछ नहीं- मुजतबा
Saharanpur : बजट केवल भाजपा के अदृश्य मित्रों के लिए, युवाओं के लिए कुछ नहीं- मुजतबा

छुटमलपुर/सहारनपुर। कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय महासचिव मुजतबा एडवोकेट ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए आम बजट पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे युवाओं के लिए निराशाजनक बताया और केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की। मुजतबा ने कहा कि भाजपा द्वारा अब तक पेश किए गए सभी बजट निराशा से भरे रहे हैं। उन्होंने बजट को केवल भाजपा के अदृश्य मित्रों के लिए फायदेमंद करार दिया। बजट में युवाओं के लिए कोई रोजगार नीति नहीं है और न ही घरेलू बचत बढ़ाने के लिए कोई कदम उठाया गया है। भाजपा का दावा कि भारत जल्द विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा, बजट को देखते हुए पूरी तरह झूठा साबित होता है।

Also Click : विकसित भारत 2047 की मजबूत नींव तैयार करने वाला बजट, चिराग पासवान ने इंफ्रास्ट्रक्चर और आत्मनिर्भरता पर जोर को सराहा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow