Bahraich : मुख्यमंत्री की मां पर गलत टिप्पणी करने वाला मौलाना बिहार से गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
यह पूरा मामला रमजान के महीने में शुरू हुआ था जब मौलाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में मुख्यमंत्री की मां के बारे में बेहद अभद्र बातें कही गई थीं, जिसके बाद पूरे प्रदेश में लोगों
बहराइच में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोपी मौलाना अब्दुल सालिम चतुर्वेदी को उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने बिहार से पकड़ लिया है। एसटीएफ की टीम उसे लेकर बहराइच पहुंची, जहां नगर कोतवाली में कुछ देर पूछताछ करने के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई और उसे जेल भेज दिया गया। कोतवाली से बाहर लाते समय आरोपी की हालत सुस्त नजर आई और पुलिसकर्मी उसे सहारा देकर ले जाते दिखे।
यह पूरा मामला रमजान के महीने में शुरू हुआ था जब मौलाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में मुख्यमंत्री की मां के बारे में बेहद अभद्र बातें कही गई थीं, जिसके बाद पूरे प्रदेश में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। कई सामाजिक संगठनों और कार्यकर्ताओं ने इस पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद विश्व हिंदू परिषद के जिला पदाधिकारी की शिकायत पर नगर कोतवाली में गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार आरोपी मोहम्मद सालिम से पूछताछ के बाद उसे अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। प्रशासन ने साफ किया है कि समाज में शांति बिगाड़ने और किसी के परिवार के खिलाफ गलत टिप्पणी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
Also Click : Sambhal: जिलाध्यक्ष से बदसलूकी, CM को दी गालियां - अज्ञात युवक पर मारपीट और धमकी का आरोप।
What's Your Reaction?









