Hardoi : अखिलेश यादव देख रहे मुंगेरीलाल के सपने, 2027 में फिर आएगी भाजपा- कमलेश पासवान

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार समाज के हर वर्ग तक विकास की योजनाएं पहुंचा रही है। इसी कामकाज और जनता के विश्वास के दम पर 2027 में एक बा

By INA News Desk
Apr 14, 2026 - 23:25
213 Views
Hardoi : अखिलेश यादव देख रहे मुंगेरीलाल के सपने, 2027 में फिर आएगी भाजपा- कमलेश पासवान
Hardoi : अखिलेश यादव देख रहे मुंगेरीलाल के सपने, 2027 में फिर आएगी भाजपा- कमलेश पासवान

हरदोई में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने अखिलेश यादव के दावों पर पलटवार करते हुए कहा कि वह वर्ष 2027 में सत्ता में आने के मुंगेरीलाल जैसे सपने देख रहे हैं, जो कभी पूरे नहीं होंगे।पासवान ने दावा किया कि प्रदेश की जनता का भरोसा पूरी तरह भाजपा के साथ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार समाज के हर वर्ग तक विकास की योजनाएं पहुंचा रही है। इसी कामकाज और जनता के विश्वास के दम पर 2027 में एक बार फिर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पासी समाज के लोगों से एकजुट होने और विकास की मुख्यधारा से जुड़ने की अपील की। जयंती के इस अवसर पर जहां सामाजिक एकता की बात हुई, वहीं राजनीतिक सरगर्मी भी तेज नजर आई।

Also Click : Ballia : चार्जशीट लगाने के बदले इंस्पेक्टर ने महिला से ......, जांच में दोषी मिला क्राइम इंस्पेक्टर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow