Hardoi : हरदोई में भाजपा विधायक ने योगी-मोदी को बताया आज का भगवान, कहा पाखंड छोड़ साथ आएं
गांधी मैदान में आयोजित इस सम्मेलन में विधायक ने दलित राजनीति करने वाले अन्य नेताओं पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दलितवाद का नारा देने वाले नेता केवल अपने स्वार्थ के लिए काम करते हैं और जनता को बेव
हरदोई में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा विधायक श्यामप्रकाश ने विवादित बयान देते हुए योगी और मोदी को भगवान का रूप बताया।
उन्होंने कहा कि अगर हमें अपनी पहचान और महत्व बनाना है, तो हमें आज के उन भगवानों के साथ खड़ा होना चाहिए जो हमें कुछ दे सकते हैं।
विधायक ने कहा कि वह जीवित व्यक्ति को ही भगवान मानते हैं क्योंकि उनके अनुसार पत्थर के सामने गुहार लगाने से कुछ हासिल नहीं होने वाला है।
उन्होंने लोगों से ढोंग और पाखंड छोड़कर अपने परिवार और समाज को जोड़ने की अपील की। गांधी मैदान में आयोजित इस सम्मेलन में विधायक ने दलित राजनीति करने वाले अन्य नेताओं पर भी निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि दलितवाद का नारा देने वाले नेता केवल अपने स्वार्थ के लिए काम करते हैं और जनता को बेवकूफ बनाकर कुर्सी हासिल करना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा में ही समाज का असली सम्मान है।
विधायक ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें महान समाज सुधारक बताया और उनके आदर्शों पर चलकर मजबूत भारत बनाने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में सांसद और कई अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे।
Also Click : Ballia : चार्जशीट लगाने के बदले इंस्पेक्टर ने महिला से ......, जांच में दोषी मिला क्राइम इंस्पेक्टर
What's Your Reaction?









