Hardoi : सांसद राकेश राठौर की मौजूदगी में युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन, संगठन की मजबूती का लिया संकल्प

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद राकेश राठौर ने कहा कि युवाओं के साथ आने से पार्टी को नई ताकत मिलती है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में युवा ही देश और समाज को नई दिशा दिखाएंगे। उन्होंने नए साथियों का

Apr 7, 2026 - 00:24
 0  3
Hardoi : सांसद राकेश राठौर की मौजूदगी में युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन, संगठन की मजबूती का लिया संकल्प
Hardoi : सांसद राकेश राठौर की मौजूदगी में युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन, संगठन की मजबूती का लिया संकल्प

सीतापुर के सांसद राकेश राठौर के सामने युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष तुषार दीक्षित के नेतृत्व में कई युवाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में भारी संख्या में युवा मौजूद रहे। पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से अभिषेक सिंह, पुनीत मिश्रा, आकाश अवस्थी और अभिषेक दीक्षित रहे। इन सभी युवाओं ने कांग्रेस की नीतियों और विचारों में भरोसा जताते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का वादा किया। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम पांडे, शहर अध्यक्ष अनुपम दीक्षित, प्रदेश महासचिव सुभाष पाल और युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन सिंह सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद राकेश राठौर ने कहा कि युवाओं के साथ आने से पार्टी को नई ताकत मिलती है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में युवा ही देश और समाज को नई दिशा दिखाएंगे। उन्होंने नए साथियों का स्वागत किया और उन्हें सक्रिय होकर काम करने के लिए प्रेरित किया। वहीं तुषार दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से युवाओं को आगे बढ़ाने का काम करती रही है और आज बड़ी संख्या में युवाओं का जुड़ना इसी का नतीजा है। उन्होंने सभी का आभार जताया और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Also Click : Ballia : किशोरी के अपहरण और गलत काम के दोषी को पच्चीस साल की कड़ी सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow