हरदोई में कुकरी और पाककला का मुफ्त प्रशिक्षण, मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण योजना के तहत आवेदन शुरू
हरदोई में राजकीय फल संरक्षण केंद्र द्वारा एक माह का निःशुल्क कुकरी प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। पिज्जा, केक, बर्गर बनाने का प्रशिक्षण मिलेगा।
राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र हरदोई द्वारा मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत एक महीने के निःशुल्क कुकरी व पाककला प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आधुनिक व्यंजनों के निर्माण में दक्ष बनाकर स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।
सरकारी संस्थान के प्रभारी धीरेंद्र ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम हाईस्कूल पास रखी गई है। आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। इस विशेष कोर्स में प्रतिभागियों को केक, पिज्जा, बर्गर और चाउमीन जैसे पसंदीदा फास्ट फूड व्यंजन बनाने की व्यावहारिक तकनीक सिखाई जाएगी। प्रशिक्षण में सभी वर्ग व समुदाय के महिला और पुरुष अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।
इच्छुक अभ्यर्थी इस योजना का लाभ उठाने के लिए निःशुल्क प्रवेश फॉर्म सांडी रोड स्थित ए.एस.बी.बी. इंटर कॉलेज के समीप आलू थोक उत्तरी स्थित राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र से प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म कार्यालयीन समय में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच प्राप्त और जमा किए जा सकते हैं। इस प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम समय सीमा निर्धारित कर दी गई है।
Also Click : हरदोई में CDO का एक्शन: NRC में मिली खामियां, प्रभारी और 13 CDPO को नोटिस के निर्देश
What's Your Reaction?



