भाकियू धरतीपुत्र का संडीला में संगठन विस्तार, कई नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
संडीला में भारतीय किसान यूनियन (धरतीपुत्र) की बैठक में संगठन का विस्तार किया गया। प्रदेश अध्यक्ष रफीक लम्बू की मौजूदगी में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति हुई।
Report : मुकेश सिंह
भाकियू धरतीपुत्र का संडीला में संगठन विस्तार, कई नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
संडीला स्थित जिला कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन (धरतीपुत्र) की एक संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन की संरचना को मजबूत करने पर विचार-विमर्श हुआ। इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रफीक लम्बू ने की। बैठक के दौरान संगठन का विस्तार करते हुए कई नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई और नए सदस्यों को संस्था से जोड़ा गया।
संगठन विस्तार प्रक्रिया के तहत मो. फिरोज को जिला सचिव, सुरेश यादव को युवा ब्लॉक उपाध्यक्ष अहिरोरी, बाबा राम को युवा जिला सचिव और शाकिर को ब्लॉक अध्यक्ष अहिरोरी का दायित्व सौंपा गया। इसके अलावा मो. जीशान को जिला सचिव, शाहरुख को युवा ब्लॉक अध्यक्ष संडीला, राज कनोजिया को युवा जिला सचिव, कैलाश को युवा जिला उपाध्यक्ष तथा लवकुश शर्मा को युवा ब्लॉक प्रभारी बनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान रशीद, मजनू, अल्ले, वाजिद, आबिद, जाबिर और महेश सक्सेना सहित अनेक लोगों ने संगठन की सदस्यता ली।
प्रदेश अध्यक्ष रफीक लम्बू ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन की मुख्य प्राथमिकता किसानों, श्रमिकों और आम नागरिकों के अधिकारों की आवाज उठाना है। उन्होंने पदाधिकारियों से निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि किसान हित में यह अभियान ग्राम स्तर तक चलाया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
Also Click : गो संरक्षण से गांवों में कमाई का नया रास्ता, ₹10 लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र; 15 गांवों में शुरू पायलट प्रोजेक्ट
What's Your Reaction?



