यूपी ITI दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन और विकल्प संशोधन की तिथि बढ़ी, पोर्टल चालू
उत्तर प्रदेश आईटीआई में नए प्रवेश और ट्रेड या संस्थान बदलने के लिए एससीवीटी पोर्टल खुला हुआ है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट से प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश के राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में संचालित विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हरदोई के प्रधानाचार्य आरके श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एससीवीटी) द्वारा संस्थानों और पाठ्यक्रमों के विकल्प में बदलाव करने तथा नए प्रवेश पंजीकरण की सुविधा दी जा रही है।
टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से प्रदेश के 211 सरकारी संस्थानों में चलाए जा रहे 10 दीर्घकालीन ट्रेडों और पीपीपी मॉडल पर संचालित आईटीआई के पाठ्यक्रमों में संशोधन के लिए विभागीय पोर्टल खोल दिया गया है। छात्र अपने पूर्व में भरे गए फॉर्म में संस्थान या व्यवसाय के चुनाव को आसानी से बदल सकते हैं।
अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभागीय वेबसाइट पर नए ऑनलाइन आवेदन और ट्रेड संशोधन की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक छात्र मध्यरात्रि 12 बजे तक आधिकारिक पोर्टल scvtup.in पर जाकर अपना पंजीकरण या फॉर्म में संशोधन कर सकते हैं। निर्धारित अवधि समाप्त होने के पश्चात अभ्यर्थियों को आवेदन अथवा सुधार का कोई अतिरिक्त अवसर नहीं दिया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाने के लिए दिशा-निर्देशों से जुड़ी पूरी विवरणी ई-फॉर्म के रूप में आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। प्रवेश के इच्छुक छात्र समय रहते सभी औपचारिकताएं पूरी कर लें ताकि अंतिम क्षणों में तकनीकी समस्या का सामना न करना पड़े।
Also Click : गो संरक्षण से गांवों में कमाई का नया रास्ता, ₹10 लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र; 15 गांवों में शुरू पायलट प्रोजेक्ट
What's Your Reaction?



