Saharanpur : सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम आयोजित, देश की एकता में उनके योगदान को किया याद

भारत-भारती उत्तर प्रदेश के सहयोग से लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ विषय पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा सरदार पटेल के चित्र पर फूल मालाएं चढ़ाने और दीप जलाने के साथ हुई।

Jun 12, 2026 - 23:41
 0  3
Saharanpur : सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम आयोजित, देश की एकता में उनके योगदान को किया याद
Saharanpur : सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम आयोजित, देश की एकता में उनके योगदान को किया याद

सहारनपुर: भारत-भारती उत्तर प्रदेश के सहयोग से लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ विषय पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा सरदार पटेल के चित्र पर फूल मालाएं चढ़ाने और दीप जलाने के साथ हुई। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने राष्ट्र निर्माण और देश को एक सूत्र में बांधने में सरदार पटेल के अद्वितीय योगदान के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने जानकारी दी कि किस तरह सरदार पटेल ने 562 छोटी-बड़ी रियासतों का भारत में विलय कराकर अखंड देश का निर्माण किया था। वक्ताओं ने आज की युवा पीढ़ी से सरदार पटेल के विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में उतारने की अपील की।

भारत-भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय भाई पत्रालय और उत्तर प्रदेश मंत्री कुंवर ब्रिजेश सिंह ने इस कार्यक्रम को बेहद सफल बताते हुए प्रांतीय संयोजक डॉक्टर गोकरण दत्त शर्मा एडवोकेट और उनकी टीम की सराहना की। इस विशेष अवसर पर विधायक राजीव गुंबर, विधायक देवेन्द्र निम, पूर्व मंत्री सुरेश गंगवार, मेयर डॉक्टर अजय कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष अजीत राणा और महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई सहित भारी संख्या में महिला और पुरुष उपस्थित रहे।

Also Click : Hardoi : हरदोई पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 25 वारंटी आरोपियों को किया गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow