Hardoi: सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित होने वाली 'यूनिटी रन' की रूपरेखा तय। 

भाजपा के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण व्यवस्था बैठक पिहानी चुंगी स्थित डी ए वी स्कूल मे सम्पन्न हुई।बैठक में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर

Oct 28, 2025 - 18:23
132 Views
Hardoi: सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित होने वाली 'यूनिटी रन' की रूपरेखा तय। 
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित होने वाली 'यूनिटी रन' की रूपरेखा तय। 

हरदोई(अम्बरीष कुमार सक्सेना)
भाजपा के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण व्यवस्था बैठक पिहानी चुंगी स्थित डी ए वी स्कूल मे सम्पन्न हुई।बैठक में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर हरदोई विधानसभा में आयोजित होने वाली 'यूनिटी रन' को सफल बनाने के लिए तैयारी की रूपरेखा तय की गई। बैठक मे विधानसभा यूनिटी रन प्रभारी पू जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र ने कहा कि यह दौड़ देश की एकता, अखंडता और सरदार पटेल के योगदान को जन-जन तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम बनेगी। बैठक के दौरान 'रन फॉर यूनिटी' के मार्ग, समय, संयोजन और सुरक्षा-व्यवस्था पर चर्चा हुई। सभी विधानसभाओं में  की जाएगी, जिसमें युवाओं, विद्यार्थियों, एनसीसी, एनएसएस जैसे संगठनों की विशेष भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। प्रत्येक बूथ स्तर पर सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि, संगोष्ठी, निबंध/भाषण प्रतियोगिता, एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। 

संयोजक अतुल सिंह ने बताया पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई कि वे दौड़ की व्यवस्थाओं का समुचित निरीक्षण करें और अधिक से अधिक स्थानीय नागरिकों, विशेषकर युवाओं को इसमें जोड़ें। तय किया गया कि विधायक, सांसद अभियान की नेतृत्व-भूमिका में रहेंगे। पदयात्रा के लिए चार पड़ाव बनाए जाएंगे, प्रत्येक पड़ाव पर सम्मान एवं प्रोत्साहन-कार्यक्रम होगा।बैठक का उद्देश्य सरदार पटेल के एकता एवं राष्ट्रनिर्माण-संदेश को प्रत्येक गाँव-नगर तक पहुँचाना था। साथ ही, 'आत्मनिर्भर भारत', नशा-मुक्ति, स्वदेशी अपनाने जैसी शपथें कार्यक्रम का हिस्सा रहेंगी।

बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्रा मधुर,ब्लॉक प्रमुख धर्मवीर सिंह पन्ने, धनंजय मिश्रा, धर्मेन्द्र सिंह, शशांक सिंह, जिला मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक, प्रचार मंत्री संदीप अवस्थी प्रबुद्ध वर्ग संयोजक अविनाश मिश्रा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष श्याम सिंह,अजीत उपाध्याय, देश दीपक दीक्षित, मण्डल अध्यक्ष दिनेश पाल वर्मा, मुकेश गुप्ता मौजूद रहे और तय किया गया कि अभियान को जन-आंदोलन की तरह सफल बनाना है।

Also Read- Lucknow : छठ महापर्व पर नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की ऐतिहासिक उपलब्धि — सोशल मीडिया पर #SwachhaUPCities और #NagarVikas बने ट्रेंडिंग विषय

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow