Hardoi: जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया जिला कारागार का निरीक्षण।
जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के साथ जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बंदियों से उनकी समस्याओं
हरदोई: जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के साथ जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली तथा उनकी शिकायतों को समय से निस्तारित कराने का आश्वासन दिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कारागार के भोजनालय को देखा तथा जेल अधीक्षक को निर्देश दिये कि बंदियों को गुणवत्ता परक भोजन समय से दिया जाये। कारागार के चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित डाक्टरों को निर्देश दिये कि बीमार बंदियों की उचित जांच करायें और गंभीर बीमार बंदियों को जिला चिकित्सालय में भर्ती करायें।
What's Your Reaction?











