Hardoi: जिलाधिकारी ने की सीएम डैस बोर्ड (विकास) की समीक्षा बैठक। 

विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में विकास कार्यों से सम्बंधित विभागों की सीएम डैशबोर्ड की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि

Oct 28, 2025 - 18:33
149 Views
Hardoi: जिलाधिकारी ने की सीएम डैस बोर्ड (विकास) की समीक्षा बैठक। 
जिलाधिकारी ने की सीएम डैस बोर्ड (विकास) की समीक्षा बैठक। 

हरदोई: विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में विकास कार्यों से सम्बंधित विभागों की सीएम डैशबोर्ड की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि सीएम डैशबोर्ड पर विभागीय योजनाओं की प्रगति परिलक्षित होती है जिसकी समीक्षा शासन स्तर पर की जाती है।

प्रतिमाह सभी जिलों की रैंकिंग शासन द्वारा जारी की जाती है। प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सीएम डैशबोर्ड की रैकिंग की अनवरत समीक्षा की जाये। रैकिंग में सुधार के लिए विशेष प्रयास किये जाएं। सूचनाओं की विभागीय पोर्टल पर ससमय फीडिंग सुनिश्चित की जाये। इस अवसर पर, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अरूणिमा श्रीवास्तव, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi: मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं व छात्राओं को किया गया जागरूक।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow