Hardoi: उप जिलाधिकारी न्यायिक, सण्डीला को बनाया गया राजघाट मेला अधिकारी -जिलाधिकारी

जिलाधिकारी अनुनय झा ने कहा है कि आगामी 05 नवम्बर 2025 को हिन्दू सम्प्रदाय के लोगों की श्रद्वा का प्रतीक पवित्रा कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान पर्व मनाया जायेगा

By INA News Desk
Oct 28, 2025 - 18:39
223 Views
Hardoi: उप जिलाधिकारी न्यायिक, सण्डीला को बनाया गया राजघाट मेला अधिकारी -जिलाधिकारी
उप जिलाधिकारी न्यायिक, सण्डीला को बनाया गया राजघाट मेला अधिकारी -जिलाधिकारी
Advertisement
Advertisement
  • सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में आवश्यक व्यवस्थायें कराये तथा शान्ति एवं कानून व्यवस्था हेतु आवश्यक कार्यवाही करें:- अनुनय झा

हरदोई: जिलाधिकारी अनुनय झा ने कहा है कि आगामी 05 नवम्बर 2025 को हिन्दू सम्प्रदाय के लोगों की श्रद्वा का प्रतीक पवित्रा कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान पर्व मनाया जायेगा, जिसमें तहसील बिलग्राम के राजघाट पर बड़ी संख्या में श्रद्वालू गंगा स्नान करते हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि राजघाट पर 04 एवं 05 नवम्बर 2025 को आयोजित होने वाले मेले में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्वेश्य से उप जिलाधिकारी न्यायिक सण्डीला संजय कुमार अग्रहरि को सम्पूर्ण मेला क्षेत्र का मेला अधिकारी बनाया गया है। उन्होने अग्रहरि को निर्देश दिये है कि सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में पेयजल, मोबाइल शौचालय, डस्टबीन एवं साफ-सफाई आदि आवश्यक व्यवस्थाएं कराना सुनिश्चित करें तथा मेला क्षेत्र में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु आवश्यक कार्यवाही सनिश्चित करें।

Also Read- Hardoi: मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं व छात्राओं को किया गया जागरूक।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement