Hardoi: मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं व छात्राओं को किया गया जागरूक।
सरकार द्वारा महिलाओं एवं किशोरियों को सुरक्षा देने उद्देश्य से एसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे एंटी रोमियो अभियान के तहत मंगलवार को चौंसार में मिशन शक्ति टीम द्वारा
रिपोर्ट- अभिषेक त्रिवेदी अरवल
हरदोई/अरवल। सरकार द्वारा महिलाओं एवं किशोरियों को सुरक्षा देने उद्देश्य से एसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे एंटी रोमियो अभियान के तहत मंगलवार को चौंसार में मिशन शक्ति टीम द्वारा छात्राओं व महिलाओं को महिला सुरक्षा के तहत जागरूक किया गया।
महिला सशक्तीकरण के तहत अरवल थाने की मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं व छात्राओं को आपातकाल में प्रयोग किये जाने बाले हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी गई। इस अभियान के तहत थाने पर तैनात महिला उपनिरीक्षक दीक्षा कटियार ने मिशन शक्ति टीम के साथ चौंसार में महिलाओं एवं किशोरियों तथा छात्राओं को अराजक तत्वों से बचाव के तरीके बताए। महिला उपनिरीक्षक दीक्षा कटियार व महिला आरक्षी ने महिलाओं को किसी तरह आपात स्थिति में आपातकालीन नंबर 1090,1076,112 आदि नंबरों का प्रयोग कर पुलिस से सहायता लेने के लिए जानकारी दी।
What's Your Reaction?











