Hardoi: जिलाधिकारी द्वारा स्टार संदर्भों की व्यक्तिगत समीक्षा, अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश। 

कलेक्ट्रेट कक्ष में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में 11 दिसम्बर 2025 से 10 जनवरी 2026 तक के स्टार संदर्भों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी

Jan 16, 2026 - 18:55
33 Views
Hardoi: जिलाधिकारी द्वारा स्टार संदर्भों की व्यक्तिगत समीक्षा, अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश। 
जिलाधिकारी द्वारा स्टार संदर्भों की व्यक्तिगत समीक्षा, अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश। 

हरदोई: कलेक्ट्रेट कक्ष में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में 11 दिसम्बर 2025 से 10 जनवरी 2026 तक के स्टार संदर्भों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने स्वयं आख्या का अवलोकन किया और शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता परखी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि शिकायत निस्तारण की गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए। 

जाँचकर्ता अधिकारी मौके पर अवश्य जाए तथा शिकायतकर्ता से संपर्क करे। स्टार सन्दर्भों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाये। भूमि विवाद के निस्तारण के लिए धारा 116 के मामलों को तेजी से निपटाया जाये। चकरोड की पैमाइश के प्रकरण लंबित न रखे जाएं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे। 

Also Read- Hardoi : हरदोई पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी को किया गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow