Hardoi : हरदोई पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी को किया गिरफ्तार

पुलिस की टीम ने आशीष सिंह को गिरफ्तार किया। अन्य जरूरी कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस अधीक्षक हरदोई ने इस अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घो

Jan 15, 2026 - 20:56
 0  28
Hardoi : हरदोई पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी को किया गिरफ्तार
Hardoi : हरदोई पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी को किया गिरफ्तार

कोतवाली शहर पुलिस ने एक संगठित गिरोह के सदस्य आशीष सिंह उर्फ बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरोह घरों में ताले तोड़कर चोरी जैसी गंभीर वारदातों में शामिल था। इस मामले में पिछले साल नवंबर में कोतवाली शहर थाने में उत्तर प्रदेश गिरोहबंद और समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम की धारा 3(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें आशीष सिंह उर्फ बाबा पुत्र विजय सिंह निवासी समरई थाना हैदराबाद जनपद खीरी सहित कुल तीन नामजद आरोपी थे। ये लोग आर्थिक और भौतिक लाभ के लिए संगठित होकर समाज विरोधी गतिविधियां कर रहे थे।

पुलिस की टीम ने आशीष सिंह को गिरफ्तार किया। अन्य जरूरी कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस अधीक्षक हरदोई ने इस अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आशीष सिंह का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ कोतवाली शहर थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(अ)/317(2)/317(4) के तहत एक मुकदमा पहले से दर्ज है। गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्यागी, उप निरीक्षक रोशन सिंह, कांस्टेबल अभिषेक त्यागी, कांस्टेबल प्रदीप कुमार और कांस्टेबल ओमवीर (सर्विलांस टीम हरदोई) शामिल थे।

Also Click : MP : पुलिस का गजब कारनामा- 1000 से ज्यादा मामलों में केवल 6 गवाह बार-बार इस्तेमाल, ड्राइवर ने 500 केस में दी गवाही, इन पर गिरी गाज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow