Hardoi : हरदोई पुलिस ने लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी को गिरफ्तार किया

पीड़िता के पिता ने पुलिस को शिकायत दी कि आरोपी अतीक पुत्र अब्दुल हमीद निवासी ग्राम सुभानखेडा थाना कासिमपुर जनपद हरदोई ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले ग

Jan 15, 2026 - 20:58
 0  28
Hardoi : हरदोई पुलिस ने लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी को गिरफ्तार किया
Hardoi : हरदोई पुलिस ने लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी को गिरफ्तार किया

कोतवाली कासिमपुर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। यह युवक एक लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। पीड़िता के पिता ने पुलिस को शिकायत दी कि आरोपी अतीक पुत्र अब्दुल हमीद निवासी ग्राम सुभानखेडा थाना कासिमपुर जनपद हरदोई ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया। शिकायत के आधार पर थाना कासिमपुर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 87 और 137(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लड़की को सुरक्षित बरामद कर लिया। साथ ही आरोपी अतीक को भी गिरफ्तार किया गया। अन्य जरूरी कानूनी कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार आरोपी का नाम और पता - अतीक पुत्र अब्दुल हमीद निवासी ग्राम सुभानखेडा थाना कासिमपुर जनपद हरदोई। गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम में उप निरीक्षक प्रदीप कुमार यादव, कांस्टेबल माजिद, कांस्टेबल विकास यादव और महिला कांस्टेबल सुदेशना शामिल थे।

Also Click : MP : पुलिस का गजब कारनामा- 1000 से ज्यादा मामलों में केवल 6 गवाह बार-बार इस्तेमाल, ड्राइवर ने 500 केस में दी गवाही, इन पर गिरी गाज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow