Hardoi : अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी और क्षेत्राधिकारी बिलग्राम ने राजघाट मेला स्थल का निरीक्षण किया

दोनों अधिकारियों ने पूरे मेला क्षेत्र का भ्रमण किया और व्यवस्थाओं की गहन जांच की। उन्होंने सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, स्वच्छता और आपातकालीन सुविधा

Jan 15, 2026 - 20:55
27 Views
Hardoi : अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी और क्षेत्राधिकारी बिलग्राम ने राजघाट मेला स्थल का निरीक्षण किया
Hardoi : अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी और क्षेत्राधिकारी बिलग्राम ने राजघाट मेला स्थल का निरीक्षण किया

हरदोई जिले के थाना बिलग्राम क्षेत्र में स्थित राजघाट पर माघ मेले को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी और क्षेत्राधिकारी बिलग्राम ने मेला स्थल का दौरा किया।दोनों अधिकारियों ने पूरे मेला क्षेत्र का भ्रमण किया और व्यवस्थाओं की गहन जांच की। उन्होंने सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, स्वच्छता और आपातकालीन सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया। मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मेले को सुचारु रूप से चलाने के लिए पुलिस बल की तैनाती, फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य टीम और अन्य आपात सेवाओं की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो और मेले का माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण रहे।

Also Click : MP : पुलिस का गजब कारनामा- 1000 से ज्यादा मामलों में केवल 6 गवाह बार-बार इस्तेमाल, ड्राइवर ने 500 केस में दी गवाही, इन पर गिरी गाज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow