Hardoi: जन सुनवाई मे जिलाधिकारी ने सुनी 65 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिये निर्देश।

कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई मे आज कुल 65 शिकायते

Nov 18, 2025 - 18:49
35 Views
Hardoi: जन सुनवाई मे जिलाधिकारी ने सुनी 65 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिये निर्देश।
जन सुनवाई मे जिलाधिकारी ने सुनी 65 शिकायतें। 

Hardoi: कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई मे आज कुल 65 शिकायते प्राप्त हुई, जिसके त्वरित निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित को दिए। आज जन सुनवाई मे 01 महिला को निराश्रित महिला पेंशन तथा 02 बच्चों को बाल सेवा योजना से जोड़ा गया। जन सुनवाई में शिकायतों के निस्तारण के साथ ही लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी दिया जाता है। 

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्व और गुणावत्तापूर्ण ढंग से हो। उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व कर्मी एवं ग्राम प्रधानों के माध्यम से निगरानी रखकर पराली जलाने की घटनाओं पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। राजस्व विभाग के अधिकारियों से कहा कि उत्तराधिकार का कोई भी प्रकरण लंबित न रखें तथा कृषक दुर्घटना बीमा योजना के किसी आवेदन को लंबित न रखा जाये। इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अरूणिमा श्रीवास्तव व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi: सड़क हादसों से बड़ी चिंता, कम करने के लिए पुलिसकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow