Hardoi: नियमानुसार मतदेय स्थलो का परिवर्तन किया जायेगा - अनुनय झा
स्वामी विवेकानन्द सभागार कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में आहूत बैठक में मान्यता प्राप्त
Hardoi: स्वामी विवेकानन्द सभागार कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में आहूत बैठक में मान्यता प्राप्त/राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श एवं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रमानुसार, आपत्तियों एवं सुझावों हेतु मतदेय स्थलों के संबंध में चर्चा की।
दूर एवं खराब मार्गो के मतदेय स्थल बदलने के संबंध में जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे मतदेय स्थलों का निरीक्षण कराया जायेगा और नियमानुसार मतदेय स्थलो का परिवर्तन किया जायेगा। बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों को बीएलओ की लिस्ट उपलब्ध कराई। बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, अति0 मजिस्ट्रेट अरूणिमा श्रीवास्तव एवं पूनम भास्कर, एसडीएम सदर सुशील कुमार मिश्रा, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम आदि संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?









