Hardoi: हरदोई के कछौना में चोरी गिरोह के पांच बदमाश गिरफ्तार, चांदी की पायल और दो लाख से ज्यादा नकदी बरामद।

कछौना पुलिस ने क्षेत्र में हुई कई चोरियों के पांच बदमाशों को पकड़ा। इनके पास से आठ जोड़ी चांदी की पायल और 2 लाख 8 हजार 750 रुपये नकदी बरामद हुई। गिरोह का सरगना निखिल

Oct 28, 2025 - 15:16
102 Views
Hardoi: हरदोई के कछौना में चोरी गिरोह के पांच बदमाश गिरफ्तार, चांदी की पायल और दो लाख से ज्यादा नकदी बरामद।
हरदोई के कछौना में चोरी गिरोह के पांच बदमाश गिरफ्तार, चांदी की पायल और दो लाख से ज्यादा नकदी बरामद।

कछौना पुलिस ने क्षेत्र में हुई कई चोरियों के पांच बदमाशों को पकड़ा। इनके पास से आठ जोड़ी चांदी की पायल और 2 लाख 8 हजार 750 रुपये नकदी बरामद हुई। गिरोह का सरगना निखिल उर्फ विक्रम उर्फ निक्की 25 हजार रुपये का इनामी था। वह नटपुरवा गांव का रहने वाला है।

पुलिस पूछताछ में पता चला कि निखिल और सूरज ने अपने साथियों के साथ मिलकर नैरा, गढ़ी कमालपुर, ज्ञानपुर, तकिया पतेसैनी, पहाड़वा, पडरी और पश्चिमी बाजार कछौना में चोरियां कीं। चोरी का माल अमित कुमार वैश्य, नीलू उर्फ स्पर्श वैश्य और महेंद्र कुमार सोनी को बेचा। ये तीनों चोरी का सामान खरीदते थे।

चोरी की घटनाओं में घरों से आभूषण, नकदी, मोटरसाइकिल बैटरी, कुकर और बर्तन गायब हुए। सभी मामलों में धारा 305(ए) और 331(4) बीएनएस के तहत मुकदमे दर्ज हैं। बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस भी जोड़ी गई।

गिरफ्तार बदमाशों में निखिल उर्फ विक्रम उर्फ निक्की (नटपुरवा, कछौना), सूरज (मोतीनगर, कोतवाली शहर, उन्नाव), अमित कुमार वैश्य (कृष्णानगर, बेनीगंज), नीलू उर्फ स्पर्श वैश्य (कृष्णानगर, बेनीगंज) और महेंद्र कुमार सोनी (पश्चिमी सिवाला मंदिर, रहीमाबाद, लखनऊ) शामिल हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी प्रेम सागर सिंह, शुक्ल मिश्रा, राजेश सिंह, अजय भारती, अरविंद कुमार, तूफान सिंह, विकास शर्मा, राहुल कुमार और अशोक कुमार शामिल रहे।

Also Read- Hardoi : संडीला थाने में आरोपी की गिरफ्तारी, पीड़िता को शादी का झांसा देकर गलत काम का मामला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow