Hardoi: हरदोई के कासिमपुर में मंदिर से चोरी करने वाला बदमाश गिरफ्तार, मूर्तियां और पूजा सामान बरामद।

कासिमपुर पुलिस ने संतोषी माता मंदिर से चोरी करने वाले मुरारी को चोरी का सामान सहित पकड़ा। वह कस्बा कासिमपुर का रहने वाला है। उसके खिलाफ शराब बेचने और हथियार रखने

Oct 28, 2025 - 15:25
64 Views
Hardoi: हरदोई के कासिमपुर में मंदिर से चोरी करने वाला बदमाश गिरफ्तार, मूर्तियां और पूजा सामान बरामद।
हरदोई के कासिमपुर में मंदिर से चोरी करने वाला बदमाश गिरफ्तार, मूर्तियां और पूजा सामान बरामद।

कासिमपुर पुलिस ने संतोषी माता मंदिर से चोरी करने वाले मुरारी को चोरी का सामान सहित पकड़ा। वह कस्बा कासिमपुर का रहने वाला है। उसके खिलाफ शराब बेचने और हथियार रखने के तीन पुराने मामले दर्ज हैं।

पीड़िता सन्नो ने थाने में शिकायत दी कि मुरारी ने मंदिर के गेट की जाली तोड़कर अंदर घुसा और संतोषी माता की मूर्ति, आसन, झूला, खड़ाऊं, छोटी-बड़ी घंटियां, दीपक और अन्य सामान चुराया। इस पर धारा 305(डी) और 331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज हुआ। जांच में धारा 317(2) बीएनएस भी जोड़ी गई।

पुलिस ने मुरारी को मंदिर से चुराया सामान सहित गिरफ्तार किया। बरामद सामान में नौ पीतल की छोटी-बड़ी घंटियां, तीन पीतल की घंटियां, चांदी का झूला 41 ग्राम, तीन छोटी-बड़ी सफेद धातु की मूर्तियां, एक ज्योति जलाने का पीतल का दीपक, एक जोड़ी खड़ाऊं तांबे की, दो अगरबत्ती प्लेट तांबे की, एक दिवालांग तांबे का, एक सफेद धातु की प्लेट 7.50 ग्राम, एक सिंदूरदान तांबे का, संतोषी माता की पीली धातु की मूर्ति 11.70 ग्राम, एक मुकुट पीली धातु का 480 मिलीग्राम, चार छल्ले सफेद धातु के 900 मिलीग्राम, एक दुर्गा मूर्ति सफेद धातु 48 ग्राम और दो सिक्के तांबे के शामिल हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रदीप कुमार सिंह, रजत त्रिपाठी, जयकरण कुशवाह, सुनील कुमार, मनीष पटेल और सुशील कुमार शामिल रहे।

Also Read- Hardoi: हरदोई के कछौना थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में चोरी के कई मामलों का वांछित इनामी बदमाश गिरफ्तार।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow