Saharanpur : डीआईजी ने कार्यालय में सुनीं जनसमस्याएं, समय पर और पारदर्शी निस्तारण के दिए निर्देश
उन्होंने अधिकारियों से साफ कहा कि हर एक शिकायत को पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ लिया जाए। सभी मामलों का निपटारा तय समय के भीतर और संतोषजनक ढंग से होना चाहिए, ताकि आम जनता का पुलिस प्रशासन पर भरोसा और ज्यादा मजबूत हो सके। इसके साथ ही
सहारनपुर में शासन के निर्देशों के पालन में पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) अभिषेक सिंह ने परिक्षेत्र कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान क्षेत्र के अलग-अलग जिलों से अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे पीड़ितों और फरियादियों की समस्याओं को बेहद गंभीरता से सुना गया। जनसुनवाई में मिली शिकायतों के निष्पक्ष, पारदर्शी और प्रभावी समाधान के लिए डीआईजी ने संबंधित अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश जारी किए।
उन्होंने अधिकारियों से साफ कहा कि हर एक शिकायत को पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ लिया जाए। सभी मामलों का निपटारा तय समय के भीतर और संतोषजनक ढंग से होना चाहिए, ताकि आम जनता का पुलिस प्रशासन पर भरोसा और ज्यादा मजबूत हो सके। इसके साथ ही उन्होंने यह भी आदेश दिया कि पीड़ित को उसकी शिकायत पर हो रही कार्रवाई और प्रगति की जानकारी नियमित रूप से दी जाए। इससे पुलिस के कामकाज में जवाबदेही और पारदर्शिता बनी रहेगी।
Also Click : Saharanpur : सीएम योगी ने दिए शाकम्भरी देवी खोल दुर्घटना के पीड़ितों को मुआवजा देने के निर्देश
What's Your Reaction?




