Hardoi : जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनीं 92 समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
सुनवाई के दौरान कुछ शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही निपटारा कर दिया, जिससे लोगों को तुरंत राहत मिली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाएं और निस्तारण में किसी भी प्रकार की देरी न करें। इस अवसर
हरदोई कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आम जनता की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए जरूरी कदम उठाए। जनसुनवाई में कुल 92 शिकायतें दर्ज की गईं, जिन्हें लेकर जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि हर समस्या का समाधान तय समय के भीतर और गुणवत्ता के साथ किया जाए।
सुनवाई के दौरान कुछ शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही निपटारा कर दिया, जिससे लोगों को तुरंत राहत मिली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाएं और निस्तारण में किसी भी प्रकार की देरी न करें। इस अवसर पर जॉइंट मजिस्ट्रेट संस्कृति त्रिवेदी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
Also Click : Saharanpur : डिजिटल स्व-गणना का आगाज, महापौर ने ऑनलाइन जानकारी भरकर किया शुभारंभ
What's Your Reaction?


