Hardoi : जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही पर सख्त हुए जिलाधिकारी, सुधार न होने पर होगी कड़ी कार्रवाई

जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडबाल को निर्देशित किया कि वह जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कामों का निरीक्षण करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन गांवों से काम को लेकर ज्यादा शिकायतें मिलेंगी, वहां के संबंधित जेई और एई के खिलाफ कठोर दंडात्मक का

By INA News Desk
May 8, 2026 - 23:02
36 Views
Hardoi : जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही पर सख्त हुए जिलाधिकारी, सुधार न होने पर होगी कड़ी कार्रवाई
Hardoi : जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही पर सख्त हुए जिलाधिकारी, सुधार न होने पर होगी कड़ी कार्रवाई

हरदोई के जिलाधिकारी अनुनय झा ने कलेक्ट्रेट के स्वामी विवेकानंद सभागार में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता को सख्त निर्देश दिए कि जिन शहरी और ग्रामीण इलाकों में पाइपलाइन डालने के लिए सड़कें खोदी गई हैं, उन्हें काम पूरा होते ही तुरंत ठीक कराया जाए। उन्होंने कहा कि पाइप लीकेज, पानी की सप्लाई रुकने या कनेक्शन में देरी की शिकायतों को गंभीरता से लें और उनका गुणवत्ता के साथ समाधान करें।

जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडबाल को निर्देशित किया कि वह जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कामों का निरीक्षण करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन गांवों से काम को लेकर ज्यादा शिकायतें मिलेंगी, वहां के संबंधित जेई और एई के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी अभियंताओं को चेतावनी दी कि वे सरकारी योजनाओं के कार्यों को गंभीरता से लें और सभी परियोजनाओं को तय समय सीमा के भीतर पूरा करना सुनिश्चित करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम और जल निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Also Click : Saharanpur : डिजिटल स्व-गणना का आगाज, महापौर ने ऑनलाइन जानकारी भरकर किया शुभारंभ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement