Hardoi : मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम चौपाल में सुनीं समस्याएं, स्कूल और गौशाला का किया निरीक्षण

मुख्य विकास अधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय लालपालपुर का अचानक निरीक्षण कर शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं की जांच की। उन्होंने कक्षाओं के रखरखाव, साफ-सफाई, पीने के पानी और शौचालयों की स्थिति देखी। स्कूल स्टाफ

May 8, 2026 - 23:00
 0  3
Hardoi : मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम चौपाल में सुनीं समस्याएं, स्कूल और गौशाला का किया निरीक्षण
Hardoi : मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम चौपाल में सुनीं समस्याएं, स्कूल और गौशाला का किया निरीक्षण

हरदोई के सुरसा विकासखंड के ग्राम लालपालपुर में आयोजित ग्राम चौपाल में मुख्य विकास अधिकारी ने हिस्सा लिया। चौपाल के दौरान ग्रामीणों की शिकायतों को सुनकर उनका मौके पर समाधान कराया गया।

जिन समस्याओं का हल तुरंत नहीं हो सका, उन्हें दर्ज कर संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर निपटाने के निर्देश दिए गए।

इस मौके पर विभिन्न योजनाओं के स्टॉल लगाकर पात्र लोगों को लाभ दिया गया और सरकारी योजनाओं पर ग्रामीणों से फीडबैक लिया गया।

साथ ही बच्चों के नामकरण और महिलाओं की गोद भराई के कार्यक्रम भी हुए।

मुख्य विकास अधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय लालपालपुर का अचानक निरीक्षण कर शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं की जांच की। उन्होंने कक्षाओं के रखरखाव, साफ-सफाई, पीने के पानी और शौचालयों की स्थिति देखी।

स्कूल स्टाफ को निर्देश दिए गए कि मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता और बच्चों की सुविधाओं में कोई कमी न रहे। इसके बाद उन्होंने अहिरोरी विकासखंड के नयागांव मुबारकपुर स्थित अस्थायी गौशाला का जायजा लिया।

गर्मी और लू को देखते हुए पशुओं के लिए छाया, चारे और साफ पानी के इंतजाम पुख्ता रखने के निर्देश खंड विकास अधिकारी और पशु चिकित्सा अधिकारी को दिए गए।

अहिरोरी में स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित पोषाहार उत्पादन इकाई के निरीक्षण के दौरान कच्चा माल न होने से काम बंद मिला।

इस पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को समन्वय बनाकर जल्द कच्चा माल उपलब्ध कराने और उत्पादन शुरू कराने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार, खंड विकास अधिकारी कविता अवस्थी सहित राजस्व, बिजली, लोक निर्माण और पूर्ति विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।

Also Click : Saharanpur : डिजिटल स्व-गणना का आगाज, महापौर ने ऑनलाइन जानकारी भरकर किया शुभारंभ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow