Sultanpur : नए जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने संभाली कमान, भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की दी चेतावनी

जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की सभी जनहितकारी योजनाओं को जिले में प्रभावी ढंग से लागू करना और विकास कार्यों को गति देना उनकी मुख्य प्राथमिकता होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई के दौरान आ

By INA News Desk
Apr 21, 2026 - 23:49
37 Views
Sultanpur : नए जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने संभाली कमान, भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की दी चेतावनी
Sultanpur : नए जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने संभाली कमान, भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की दी चेतावनी

आईएएस अधिकारी इंद्रजीत सिंह ने मंगलवार को सुल्तानपुर के नए जिलाधिकारी के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने साफ कर दिया कि जिले में प्रशासन को पूरी तरह पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जाएगा। उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए 'जीरो टॉलरेंस' की नीति का एलान किया और कहा कि गलत काम करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की सभी जनहितकारी योजनाओं को जिले में प्रभावी ढंग से लागू करना और विकास कार्यों को गति देना उनकी मुख्य प्राथमिकता होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई के दौरान आने वाली शिकायतों का तुरंत और सही तरीके से समाधान किया जाए। जिलाधिकारी ने राजस्व कोर्ट में लंबे समय से अटके मामलों के निपटारे पर भी जोर दिया। उन्होंने सरकारी दफ्तरों में कार्य संस्कृति सुधारने की हिदायत देते हुए कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी समय पर कार्यालय पहुंचें और जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनें। आरटीओ और अन्य विभागों में भ्रष्टाचार की शिकायतों पर उन्होंने कहा कि जल्द ही इनपुट के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कोषागार में कार्यभार ग्रहण करने के दौरान सीडीओ विनय कुमार सिंह और एडीएम समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

Also Click : Sitapur : सरैया चौकी स्कूल में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन, अभिभावकों को शिक्षा के प्रति किया जागरूक

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow