Gonda : देवीपाटन मंडल की नई आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने संभाला पदभार, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी

आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सरकारी योजनाओं को तय समय के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि आम जनता की समस्याओं के समाधान में देरी या लापरवाही किसी भी कीमत

Apr 21, 2026 - 23:33
 0  3
Gonda : देवीपाटन मंडल की नई आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने संभाला पदभार, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी
Gonda : देवीपाटन मंडल की नई आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने संभाला पदभार, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी

देवीपाटन मंडल को नई प्रशासनिक दिशा देने के लिए नवनियुक्त आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने मंगलवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। सर्किट हाउस पहुंचने पर जिले के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया, जिसके बाद उन्होंने आयुक्त कार्यालय पहुंचकर आधिकारिक रूप से पद ग्रहण किया। कार्यभार संभालते ही उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं साफ कर दीं और अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक की। उन्होंने मंडल में चल रही विकास योजनाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों की जानकारी ली।

आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सरकारी योजनाओं को तय समय के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि आम जनता की समस्याओं के समाधान में देरी या लापरवाही किसी भी कीमत पर सहन नहीं की जाएगी। शिकायतों का निपटारा पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने अधिकारियों को दफ्तरों से निकलकर फील्ड में जाने और योजनाओं की जमीनी हकीकत परखने के निर्देश दिए। उन्होंने जोर दिया कि प्रशासन की कार्यशैली ऐसी होनी चाहिए जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी मदद पहुंच सके। साथ ही सुशासन को मजबूत करने के लिए तकनीक के इस्तेमाल और निगरानी तंत्र को और बेहतर बनाने की बात कही।

Also Click : Sitapur : सरैया चौकी स्कूल में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन, अभिभावकों को शिक्षा के प्रति किया जागरूक

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow