Sitapur : विदाई कराकर लौट रहे दूल्हा-दुल्हन की कार खाई में पलटी, हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया। घायल शिवम, सालू और चालक अंकुल वर्मा को तुरंत पास के सामुदायिक स्वा

By INA News Desk
Apr 21, 2026 - 23:31
45 Views
Sitapur : विदाई कराकर लौट रहे दूल्हा-दुल्हन की कार खाई में पलटी, हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल
AI Image
Advertisement
Advertisement

सीतापुर के पिसावा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। हरदोई से दुल्हन की विदाई कराकर महोली लौट रही एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में दूल्हा, दुल्हन और चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, दूल्हा शिवम अपनी पत्नी सालू को विदा कराकर घर लौट रहा था। रास्ते में एक साइकिल सवार को बचाने की कोशिश में कार अचानक बेकाबू हो गई और सड़क किनारे पलट गई।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया। घायल शिवम, सालू और चालक अंकुल वर्मा को तुरंत पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने नवविवाहित जोड़े की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है और मामले की जांच कर रही है।

Also Click : Sitapur : सरैया चौकी स्कूल में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन, अभिभावकों को शिक्षा के प्रति किया जागरूक

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement