Hapur : सिम्स अस्पताल में आग से बचाव का अभ्यास, मॉक ड्रिल के जरिए परखी गईं सुरक्षा व्यवस्थाएं
कार्यक्रम के दौरान फायर ऑफिसर अरशद खान और प्रमोद कुमार की टीम ने आधुनिक उपकरणों का उपयोग करना सिखाया। प्रतिभागियों को बताया गया कि आग लगने पर किस तरह अग्निशामक यंत्रों का सही इस्तेमाल करना है और सुरक्षित तरीके से बाहर निकलना
हापुड़ के सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (सिम्स) में अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर आग से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए एक विशेष जागरूकता अभियान और अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संस्थान के डॉक्टर, कर्मचारी और विद्यार्थी शामिल हुए, जिन्हें आपात स्थिति में बिना घबराए आग पर काबू पाने के तरीके सिखाए गए। विशेषज्ञों ने अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थानों पर आग लगने की स्थिति में सुरक्षित निकासी और बचाव के उपायों का जीवंत प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान फायर ऑफिसर अरशद खान और प्रमोद कुमार की टीम ने आधुनिक उपकरणों का उपयोग करना सिखाया। प्रतिभागियों को बताया गया कि आग लगने पर किस तरह अग्निशामक यंत्रों का सही इस्तेमाल करना है और सुरक्षित तरीके से बाहर निकलना है। इस अभ्यास में टीमवर्क और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता पर जोर दिया गया। संस्थान की प्राचार्या डॉक्टर बरखा गुप्ता, ब्रिगेडियर डॉक्टर आर.के. सहगल और निदेशक रघुवर दत्त ने इस आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि अस्पताल में सुरक्षा के प्रति ऐसी सतर्कता बहुत जरूरी है ताकि किसी भी अनहोनी के समय जान-माल के नुकसान को कम किया जा सके।
Also Click : Sitapur : सरैया चौकी स्कूल में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन, अभिभावकों को शिक्षा के प्रति किया जागरूक
What's Your Reaction?




