Ayodhya : गैस सिलेंडर की किल्लत और स्मार्ट मीटर के बढ़ते बिल पर सांसद अवधेश प्रसाद ने सरकार को घेरा

स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर बोलते हुए अवधेश प्रसाद ने दावा किया कि प्रदेश में अब तक 76 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन मीटरों की वजह से बिजली के बिल में काफी बढ़ोतरी हुई है। जिन उप

By INA News Desk
Apr 21, 2026 - 23:21
31 Views
Ayodhya : गैस सिलेंडर की किल्लत और स्मार्ट मीटर के बढ़ते बिल पर सांसद अवधेश प्रसाद ने सरकार को घेरा
Ayodhya : गैस सिलेंडर की किल्लत और स्मार्ट मीटर के बढ़ते बिल पर सांसद अवधेश प्रसाद ने सरकार को घेरा

अयोध्या के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शादियों के इस मौसम में गैस सिलेंडर की भारी कमी हो गई है, जिसका फायदा उठाकर कालाबाजारी करने वाले एक सिलेंडर 4 से 5 हजार रुपये तक में बेच रहे हैं। सांसद ने मांग की कि जिन घरों में शादियां हैं, उन्हें शादी के कार्ड के आधार पर प्राथमिकता से सिलेंडर मुहैया कराए जाने चाहिए ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर बोलते हुए अवधेश प्रसाद ने दावा किया कि प्रदेश में अब तक 76 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन मीटरों की वजह से बिजली के बिल में काफी बढ़ोतरी हुई है। जिन उपभोक्ताओं का बिल पहले 1000 रुपये आता था, अब उन्हें 1500 से 2000 रुपये तक भुगतान करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से इस व्यवस्था को तुरंत खत्म करने की मांग की। इसके अलावा सांसद ने जल जीवन मिशन, जाति जनगणना और महिला आरक्षण जैसे विषयों पर भी सरकार की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने बेमौसम बारिश और अन्य कारणों से परेशान किसानों को मुआवजा देने की मांग करते हुए कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है। इस दौरान तेज नारायण पांडेय, पारसनाथ यादव और छोटे लाल यादव समेत कई नेता उपस्थित रहे।

Also Click : Sitapur : सरैया चौकी स्कूल में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन, अभिभावकों को शिक्षा के प्रति किया जागरूक

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow