Kanpur : स्मार्ट मीटर से बिजली बिलों में भारी बढ़ोतरी, जनवादी महिला समिति ने मीटर हटाने की मांग की
प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि स्मार्ट मीटरों को तुरंत हटाकर उनकी जगह पुराने बिजली मीटर लगाए जाएं और बढ़े हुए बिलों की राशि ब्याज समेत वापस की जाए। साथ ही सरकार से घरेलू उपयोग के लिए 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा पूरा करने की मांग की
कानपुर में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं को आ रही समस्याओं को लेकर विरोध जताया है। समिति का कहना है कि निजी कंपनियों ने लोगों की मर्जी के बिना घरों में स्मार्ट मीटर लगा दिए हैं, जिससे बिजली के बिलों में अचानक बहुत ज्यादा बढ़ोतरी हो गई है। महिलाओं का आरोप है कि घरों में बिजली के उपकरण नहीं बढ़े, फिर भी बिल पहले से कहीं अधिक आ रहे हैं। इससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है और बिल जमा न होने पर बिजली काटना गलत है। समिति ने आरोप लगाया कि निजी कंपनियां तकनीकी गड़बड़ी करके जनता को लूट रही हैं और इन कंपनियों की कोई जवाबदेही भी नहीं है।
प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि स्मार्ट मीटरों को तुरंत हटाकर उनकी जगह पुराने बिजली मीटर लगाए जाएं और बढ़े हुए बिलों की राशि ब्याज समेत वापस की जाए। साथ ही सरकार से घरेलू उपयोग के लिए 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा पूरा करने की मांग की गई है। इस दौरान सुधा सिंह, नीलम तिवारी, सीमा कटियार और आशा खालिद सहित कई अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
Also Click : Saharanpur : बिहारीगढ़ पुलिस ने 22 मुकदमों के आरोपी जिलाबदर अपराधी को किया गिरफ्तार
What's Your Reaction?









