Sambhal : हर जिले में गूंजेगा ‘वंदे मातरम’! सम्भल में चौक नामकरण को लेकर तेज हुई मांग

महेश शर्मा ने बताया कि यह कोई आंदोलन नहीं, बल्कि एक राष्ट्रभावना से जुड़ी पहल है, जिसके तहत पूरे उत्तर प्रदेश के हर जिले में एक “वंदे मातरम चौक” स्थापित करने की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि 23 तारीख को जिलाधिकारी को भी इस संबंध में ज्ञापन दि

Apr 30, 2026 - 21:58
 0  21
Sambhal : हर जिले में गूंजेगा ‘वंदे मातरम’! सम्भल में चौक नामकरण को लेकर तेज हुई मांग
Sambhal : हर जिले में गूंजेगा ‘वंदे मातरम’! सम्भल में चौक नामकरण को लेकर तेज हुई मांग

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल जिले में ‘वंदे मातरम चौक’ की स्थापना को लेकर अब माहौल गरमाने लगा है। विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष महेश शर्मा के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी नगरपालिका पहुंचे और अपनी मांग को लेकर अधिशासी अधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।महेश शर्मा ने बताया कि यह कोई आंदोलन नहीं, बल्कि एक राष्ट्रभावना से जुड़ी पहल है, जिसके तहत पूरे उत्तर प्रदेश के हर जिले में एक “वंदे मातरम चौक” स्थापित करने की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि 23 तारीख को जिलाधिकारी को भी इस संबंध में ज्ञापन दिया जा चुका है और अब प्रशासन से इस मांग को जल्द अमल में लाने की अपील की जा रही है। संगठन ने चंदौसी चौराहे को “वंदे मातरम चौक” नाम देने का प्रस्ताव रखा है।हालांकि महेश शर्मा ने यह भी साफ किया कि अगर प्रशासन पहले से किसी शहीद या महान योद्धा के नाम पर कोई योजना बना चुका है, तो संगठन किसी अन्य प्रमुख चौराहे को भी चिन्हित करने के लिए तैयार है। इस पहल के जरिए संगठन देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और युवाओं में राष्ट्रप्रेम जगाने का संदेश देना चाहता है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मांग पर क्या रुख अपनाता है और क्या चंदौसी में जल्द ही “वंदे मातरम चौक” देखने को मिलेगा।

Also Click : Saharanpur : बिहारीगढ़ पुलिस ने 22 मुकदमों के आरोपी जिलाबदर अपराधी को किया गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow