Sambhal : स्कूल बना ‘गुंडागर्दी का अड्डा’! छात्र को बुलाकर लड़कों ने पीटा, पिता ने लगाई इंसाफ की गुहार

पीड़ित के पिता रियाजुल हसन के मुताबिक, उनका बेटा स्कूल में पढ़ाई करने गया था, लेकिन वहां कुछ छात्रों ने उसे निशाना बना लिया। आरोप है कि एक छात्र दाऊद ने अपने बाहरी साथियों को बुलाकर स्कूल परिसर में ही तनवीर को बुरी तरह पीटा। हैरानी की बात ये है कि यह

Apr 30, 2026 - 22:00
 0  25
Sambhal : स्कूल बना ‘गुंडागर्दी का अड्डा’! छात्र को बुलाकर लड़कों ने पीटा, पिता ने लगाई इंसाफ की गुहार
Sambhal : स्कूल बना ‘गुंडागर्दी का अड्डा’! छात्र को बुलाकर लड़कों ने पीटा, पिता ने लगाई इंसाफ की गुहार

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल जनपद के हयातनगर क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक स्कूल के अंदर ही छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। पीड़ित छात्र मोहम्मद तनवीर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़ित के पिता रियाजुल हसन के मुताबिक, उनका बेटा स्कूल में पढ़ाई करने गया था, लेकिन वहां कुछ छात्रों ने उसे निशाना बना लिया। आरोप है कि एक छात्र दाऊद ने अपने बाहरी साथियों को बुलाकर स्कूल परिसर में ही तनवीर को बुरी तरह पीटा। हैरानी की बात ये है कि यह घटना स्कूल के अंदर, प्रिंसिपल ऑफिस जैसे स्थानों पर हुई, जहां सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह नाकाम नजर आई। पीड़ित छात्र तनवीर ने बताया कि आरोपी छात्र उसे लगातार रैगिंग कर परेशान करता था और साथ रहने का दबाव बनाता था। मना करने पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे क्लास से बुलाया और प्रिंसिपल ऑफिस में ले जाकर मारपीट की। छात्र के अनुसार, हमले में बाहरी लड़के भी शामिल थे, जिससे स्कूल की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। परिजनों ने मामले की तहरीर पुलिस को दे दी है और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पिता ने प्रशासन और सरकार से अपील करते हुए कहा कि स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और क्या दोषियों को सजा मिलती है या नहीं।

Also Click : Saharanpur : बिहारीगढ़ पुलिस ने 22 मुकदमों के आरोपी जिलाबदर अपराधी को किया गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow