Saharanpur : बिहारीगढ़ पुलिस ने 22 मुकदमों के आरोपी जिलाबदर अपराधी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गुंडा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है। पकड़े गए अपराधी का पुराना रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि उसके खिलाफ विभिन्न थानों में करीब 22 मुकदमे पहले से

Apr 29, 2026 - 23:30
 0  3
Saharanpur : बिहारीगढ़ पुलिस ने 22 मुकदमों के आरोपी जिलाबदर अपराधी को किया गिरफ्तार
Saharanpur : बिहारीगढ़ पुलिस ने 22 मुकदमों के आरोपी जिलाबदर अपराधी को किया गिरफ्तार

सहारनपुर के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और शातिर अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। क्षेत्राधिकारी बेहट की देखरेख और थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक शातिर अपराधी पवन सैनी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पवन सैनी पुत्र सतीश सैनी निवासी ग्राम कुरडीखेड़ा को प्रशासन द्वारा जिलाबदर घोषित किया गया था, इसके बावजूद वह इलाके में मौजूद था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गुंडा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है। पकड़े गए अपराधी का पुराना रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि उसके खिलाफ विभिन्न थानों में करीब 22 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि कानून तोड़ने वाले अपराधियों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Also Click : शुभेंदु अधिकारी का विवादित बयान- झड़प करने वालों को बताया 'बांग्लादेशी घुसपैठिया', चुनाव आयोग से की कड़ी कार्रवाई की मांग

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow