Saharanpur : तल्हेड़ी बुजुर्ग में नंबर पर गाड़ी चलाने की बात कहने पर ई-रिक्शा चालक को लोहे के पंच से पीटा, पुलिस ने की कार्रवाई
तल्हेड़ी बुजुर्ग के रहने वाले ई-रिक्शा चालक अनीस ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि दोपहर के समय एक युवक उसके रिक्शे में आकर बैठ गया और बस अड्डे की तरफ जल्दी चलने का दबाव बनाने लगा। पीड़ित चालक का आरोप है कि जब उसने युवक से कहा कि वह अपनी बारी यानी नंबर आने पर
तल्हेड़ी बुजुर्ग में ई-रिक्शा को जल्दी आगे बढ़ाने की बात को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने रिक्शा चालक के साथ मारपीट कर उसे लहूलुहान कर दिया। घायल चालक को इलाज के लिए तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तल्हेड़ी बुजुर्ग के रहने वाले ई-रिक्शा चालक अनीस ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि दोपहर के समय एक युवक उसके रिक्शे में आकर बैठ गया और बस अड्डे की तरफ जल्दी चलने का दबाव बनाने लगा। पीड़ित चालक का आरोप है कि जब उसने युवक से कहा कि वह अपनी बारी यानी नंबर आने पर ही रिक्शा आगे बढ़ाएगा, तो वह युवक भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा। जब चालक ने इसका विरोध किया तो युवक ने अपने पास मौजूद लोहे के पंच से उसके ऊपर हमला कर दिया। इस हमले में वह बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद आस-पास के लोगों और परिजनों की मदद से उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी कड़ी में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में काफी समय से फरार चल रहे बाबूपुर के रहने वाले कार्तिक को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस को एक तमंचा और कारतूस भी मिला है। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को अदालत के सामने पेश किया है।
Also Click : Sitapur : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सीतापुर के वरिष्ठ पत्रकार और कला समीक्षक पद्मकांत शर्मा को किया सम्मानित
What's Your Reaction?




