Sitapur : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सीतापुर के वरिष्ठ पत्रकार और कला समीक्षक पद्मकांत शर्मा को किया सम्मानित

पद्मकांत शर्मा 'प्रभात' नाम से कविताएं भी लिखते हैं। उन्हें सांस्कृतिक रिपोर्टिंग और कला से जुड़ी पत्रिकाओं के संपादन का लंबा अनुभव है। वह सामाजिक कार्यों से भी गहराई से जुड़े रहते हैं। इस सम्मान को पाने के बाद उन्होंने कहा कि साहित्य के क्षेत्र में काम करना आ

Jun 6, 2026 - 21:34
 0  5
Sitapur : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सीतापुर के वरिष्ठ पत्रकार और कला समीक्षक पद्मकांत शर्मा को किया सम्मानित
Sitapur : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सीतापुर के वरिष्ठ पत्रकार और कला समीक्षक पद्मकांत शर्मा को किया सम्मानित

सीतापुर जिले के बिसवां के रहने वाले वरिष्ठ पत्रकार, कला समीक्षक और कवि पद्मकांत शर्मा को उत्तर प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग की संगीत नाटक अकादमी द्वारा सम्मानित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार कला समीक्षा के क्षेत्र में उनके लंबे समय के बेहतरीन योगदान के लिए मिला है। राजभवन के जन भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर ब्रजेश पाठक ने मुख्य अतिथि के रूप में उन्हें यह सम्मान दिया।

पद्मकांत शर्मा 'प्रभात' नाम से कविताएं भी लिखते हैं। उन्हें सांस्कृतिक रिपोर्टिंग और कला से जुड़ी पत्रिकाओं के संपादन का लंबा अनुभव है। वह सामाजिक कार्यों से भी गहराई से जुड़े रहते हैं। इस सम्मान को पाने के बाद उन्होंने कहा कि साहित्य के क्षेत्र में काम करना आसान नहीं है, यह काफी जोखिम भरा काम है।

उन्हें यह बड़ा सम्मान मिलने पर कला और साहित्य जगत के तमाम लोगों ने बधाई दी है। शुभकामनाएं देने वालों में दिनेश चंद्र अवस्थी, अभिषेक बाजपेई, आशीष मिश्र, अरुणेश मिश्र, ज्ञान प्रकाश सिंह प्रतीक, अनुराग आग्नेय, नीरज सोम, रजनीश मिश्र, सत्यम त्रिपाठी, नीरज श्रीवास्तव, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के पूर्व जिला अध्यक्ष और वर्तमान में आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शरद कपूर, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पूर्व जिला महामंत्री काजिम हुसैन, राजीव बाजपेई और आराध्य शुक्ला शामिल हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow