Sitapur : सिधौली ब्लॉक मुख्यालय के पीछे बसी अलदादपुर कॉलोनी बुनियादी सुविधाओं से महरूम, समाधान दिवस में ग्रामीणों ने की शिकायत
ग्रामीणों ने बताया कि सिधौली ब्लॉक मुख्यालय के ठीक पीछे स्थित होने के बावजूद अलदादपुर कॉलोनी विकास के मामले में बहुत पीछे है। यहां के कच्चे रास्ते, जलभराव, हर तरफ फैली गंदगी और जर्जर बिजली व्यवस्था लोगों के लिए बड़ी आफत बन चुकी है। स्थानीय निवासियों का क
सीतापुर जिले की सिधौली तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अलदादपुर कॉलोनी के रहने वाले लोगों ने अपनी बुनियादी समस्याओं को लेकर प्रशासन को एक प्रार्थना पत्र सौंपा। भास्कर तिवारी, संजय कुमार, कमाल अहमद और उस्मान अली समेत कई ग्रामीणों ने लिखित शिकायत देकर कॉलोनी के रास्तों को ठीक कराने, साफ-सफाई और पानी की निकासी का इंतजाम करने की मांग उठाई है।
ग्रामीणों ने बताया कि सिधौली ब्लॉक मुख्यालय के ठीक पीछे स्थित होने के बावजूद अलदादपुर कॉलोनी विकास के मामले में बहुत पीछे है। यहां के कच्चे रास्ते, जलभराव, हर तरफ फैली गंदगी और जर्जर बिजली व्यवस्था लोगों के लिए बड़ी आफत बन चुकी है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बिजली के पुराने तारों में आए दिन चिंगारियां निकलती रहती हैं, जिससे हमेशा किसी बड़े हादसे का डर बना रहता है। इसके साथ ही रास्तों के किनारे बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई हैं, जो आने-जाने वाले लोगों और स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो रही हैं। इन झाड़ियों में जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा लगातार बना रहता है।
बारिश के दिनों में इस इलाके के हालात और ज्यादा बिगड़ जाते हैं। चारों तरफ पानी और कीचड़ जमा होने से लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर वे कई बार ब्लॉक मुख्यालय में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा और न ही समस्या को दूर करने का कोई प्रयास किया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाए।
What's Your Reaction?




