Sitapur : वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी रोहित मिश्रा का अचानक निधन, पत्रकारिता जगत में शोक

रोहित मिश्रा अपनी बेबाक और निडर पत्रकारिता के लिए जाने जाते थे। उन्होंने हमेशा समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ बिना डरे लिखना उनकी खास पहचान थी। अपने मिलनसार व्यवहार, सरल स्व

Jun 6, 2026 - 21:38
 0  3
Sitapur : वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी रोहित मिश्रा का अचानक निधन, पत्रकारिता जगत में शोक
Sitapur : वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी रोहित मिश्रा का अचानक निधन, पत्रकारिता जगत में शोक

सीतापुर जिले के महोली के रहने वाले वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी रोहित मिश्रा के अचानक निधन से पत्रकारिता जगत और स्थानीय क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके शांत होने की खबर मिलते ही सीतापुर और आसपास के इलाकों के पत्रकारों, समाजसेवियों, शुभचिंतकों और राजनीतिक लोगों में गहरा दुख फैल गया।

रोहित मिश्रा अपनी बेबाक और निडर पत्रकारिता के लिए जाने जाते थे। उन्होंने हमेशा समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ बिना डरे लिखना उनकी खास पहचान थी। अपने मिलनसार व्यवहार, सरल स्वभाव और जिंदादिल व्यक्तित्व के कारण वह समाज के हर वर्ग में बेहद लोकप्रिय और सम्मानित थे। उनके चले जाने को पत्रकारिता जगत के लिए एक ऐसी कमी बताया जा रहा है जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा।

सीतापुर के तमाम पत्रकारों, समाजसेवियों और राजनेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और दुखी परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उनके साथी पत्रकारों ने भावुक होकर कहा कि कुछ लोग अपनी उम्र से नहीं, बल्कि अपने बेहतरीन कामों, विचारों और मजबूत व्यक्तित्व की वजह से हमेशा याद किए जाते हैं, रोहित मिश्रा भी उन्हीं लोगों में से एक थे जिनकी कमी सभी को हमेशा खलेगी।

Also Click : Sitapur : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सीतापुर के वरिष्ठ पत्रकार और कला समीक्षक पद्मकांत शर्मा को किया सम्मानित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow