Sitapur : महोली तहसील में विधायक और अधिकारियों ने सुनीं जनता की समस्याएं, मौक़े पर हुआ कई मामलों का निपटारा

इस दौरान अधिकारियों ने एक-एक करके पीड़ित लोगों की शिकायतों को ध्यान से सुना और संबंधित विभाग के जिम्मेदारों को तय समय के भीतर सही तरीके से काम पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी डॉक्टर राजागणपति आर. ने सभी विभागों के अधिकारियों को कहा कि सरकारी

Jun 6, 2026 - 21:41
 0  3
Sitapur : महोली तहसील में विधायक और अधिकारियों ने सुनीं जनता की समस्याएं, मौक़े पर हुआ कई मामलों का निपटारा
Sitapur : महोली तहसील में विधायक और अधिकारियों ने सुनीं जनता की समस्याएं, मौक़े पर हुआ कई मामलों का निपटारा

सीतापुर जिले की सभी सात तहसीलों में जनता की शिकायतों और समस्याओं को सुनने तथा उनका जल्द समाधान करने के लिए संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। महोली तहसील में आयोजित इस कार्यक्रम में महोली विधायक शशांक त्रिवेदी, जिलाधिकारी डॉक्टर राजागणपति आर. और पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने एक साथ बैठकर लोगों की समस्याएं सुनीं।

इस दौरान अधिकारियों ने एक-एक करके पीड़ित लोगों की शिकायतों को ध्यान से सुना और संबंधित विभाग के जिम्मेदारों को तय समय के भीतर सही तरीके से काम पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी डॉक्टर राजागणपति आर. ने सभी विभागों के अधिकारियों को कहा कि सरकारी योजनाओं से जुड़े मामलों को तुरंत सुलझाया जाए ताकि सही व्यक्ति को समय पर लाभ मिल सके। उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के जल्द निपटारे पर जोर देते हुए कहा कि अधिकारी खुद मौके पर जाकर जांच करें और पूरी ईमानदारी से काम करें। इस मौके पर उपजिलाधिकारी महोली शिखा शुक्ला, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर सुखरंजन समद्दर सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

महोली तहसील में कुल 102 शिकायतें आईं, जिनमें से 06 का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। इसी तरह सदर तहसील में 112 में से 14, बिसवां में 24 में से 06, लहरपुर में 37 में से 04, महमूदाबाद में 84 में से 07, सिधौली में 110 में से 11 और मिश्रिख में 83 में से 08 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। बाकी बची शिकायतों को संबंधित अधिकारियों के पास भेजकर एक हफ्ते के भीतर हल करने के निर्देश दिए गए हैं।

Also Click : Sitapur : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सीतापुर के वरिष्ठ पत्रकार और कला समीक्षक पद्मकांत शर्मा को किया सम्मानित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow