Sitapur : अवैध धंधों के खिलाफ सांसद राकेश राठौर का कड़ा रुख, जिलाधिकारी से मिलकर की कार्रवाई की मांग

सांसद ने खैराबाद से लेकर सीतापुर शहर तक बड़े पैमाने पर हो रही जमीनों की अवैध प्लाटिंग को लेकर भी तीखे सवाल किए। उन्होंने कहा कि जमीनों का यह गलत धंधा रसूखदार लोगों की शह पर नियमों को ताक पर रखकर चलाया जा रहा है। किसी का नाम लिए बिना उन्होंने एक व्यापारी नेता पर चालीस लाख रुपये के मुकदमे का हवाला देते

By INA News Desk
May 16, 2026 - 12:35
21 Views
Sitapur : अवैध धंधों के खिलाफ सांसद राकेश राठौर का कड़ा रुख, जिलाधिकारी से मिलकर की कार्रवाई की मांग
Sitapur : अवैध धंधों के खिलाफ सांसद राकेश राठौर का कड़ा रुख, जिलाधिकारी से मिलकर की कार्रवाई की मांग

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर के कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने जिले में बढ़ते अपराध, ऑनलाइन सट्टेबाजी और बिना अनुमति जमीनों की खरीद-फरोख्त के खिलाफ आवाज उठाई है। सांसद ने जिलाधिकारी राजा गणपति आर. से मुलाकात कर शहर में चल रहे जुए-सट्टे और भू-माफियाओं के नेटवर्क की गंभीर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि मनी चौराहे से लेकर पूरे शहर में ऑनलाइन सट्टे का जाल फैला है, जिसकी चपेट में आकर गरीब लोग और बच्चे अपना भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि कड़ी कार्रवाई न होने की वजह से अपराधियों के हौसले बढ़े हुए हैं, जिससे शहर का माहौल खराब हो रहा है।

सांसद ने खैराबाद से लेकर सीतापुर शहर तक बड़े पैमाने पर हो रही जमीनों की अवैध प्लाटिंग को लेकर भी तीखे सवाल किए। उन्होंने कहा कि जमीनों का यह गलत धंधा रसूखदार लोगों की शह पर नियमों को ताक पर रखकर चलाया जा रहा है। किसी का नाम लिए बिना उन्होंने एक व्यापारी नेता पर चालीस लाख रुपये के मुकदमे का हवाला देते हुए कहा कि इस सिंडिकेट के जरिए जनता से ठगी की जा रही है। उन्होंने बताया कि उनके खुद के घर के पास भी इस तरह की अवैध प्लाटिंग की गई है, जो यह साबित करता है कि इन लोगों को प्रशासन का कोई डर नहीं है।

सांसद की इस शिकायत के बाद प्रशासन में खलबली मच गई है। खबरों के अनुसार शहर की एक बड़ी और मशहूर इमारत भी अब जांच के घेरे में आ गई है, जिस पर जल्द ही कोई बड़ा फैसला आ सकता है। जिलाधिकारी राजा गणपति आर. ने सांसद को भरोसा दिया है कि मामले की पूरी ईमानदारी से जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। सांसद की इस शिकायत के बाद अवैध कारोबारियों में हड़कंप का माहौल है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow