Deoband : डंपिंग यार्ड के विरोध में ग्रामीणों का हंगामा, पालिका गाड़ियों को रोककर जताया विरोध

अंजुम त्यागी ने पालिका अधिकारियों को ग्रामीणों की दिक्कतों से अवगत कराते हुए कहा कि डंपिंग यार्ड की चारदिवारी न होने के कारण तेज हवा चलने पर सारा कूड़ा और उसकी बदबू लोगों के घरों तक पहुंचती है। इसके अलावा बाउंड्री वॉल न होने से बरसात का गंदा पानी आसपास के खेतों में भ

By INA News Desk
May 16, 2026 - 12:37
28 Views
Deoband : डंपिंग यार्ड के विरोध में ग्रामीणों का हंगामा, पालिका गाड़ियों को रोककर जताया विरोध
प्रतीकात्मक चित्र

झबीरन गांव में बने नगर पालिका के डंपिंग यार्ड के खुला होने की वजह से परेशान ग्रामीणों ने राष्ट्रीय लोकदल (महिला विंग) की जिलाध्यक्ष अंजुम त्यागी की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने कूड़ा लेकर जा रहे पालिका के वाहनों को बीच रास्ते में ही रोक दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पालिका के सब इंस्पेक्टर पोपिन कुमार और इंस्पेक्टर रोजंत त्यागी सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे, जहां ग्रामीणों और अधिकारियों के बीच तीखी बहस हुई।

अंजुम त्यागी ने पालिका अधिकारियों को ग्रामीणों की दिक्कतों से अवगत कराते हुए कहा कि डंपिंग यार्ड की चारदिवारी न होने के कारण तेज हवा चलने पर सारा कूड़ा और उसकी बदबू लोगों के घरों तक पहुंचती है। इसके अलावा बाउंड्री वॉल न होने से बरसात का गंदा पानी आसपास के खेतों में भर जाता है, जिससे किसानों की फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। काफी देर तक चले हंगामे और बातचीत के बाद पालिका अधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि आठ दिनों के अंदर डंपिंग यार्ड की चारदिवारी का काम शुरू करा दिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए और वाहनों को जाने दिया। प्रदर्शन में नवाब, नदीम, नईम, राबी, मोहम्मद इंतजार, मोहसिन, नरेंद्र, गुफरान, छोटू और रिसालत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow