Deoband : लालवाला मामले में एकतरफा कार्रवाई का आरोप, पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचेगी भीम आर्मी की टीम
सन्नी गौतम ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि इस घटना के बाद दलित समाज के जिन लोगों को जेल भेजा गया है, वह उनके पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाने और उनसे मुलाकात करने के लिए लालवाला गांव जाएंगे। उन्होंने अपने संगठन के स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भी अपील की है कि वे ज्यादा से
देवबंद के लालवाला गांव में हुए विवाद को लेकर भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिला प्रभारी सन्नी गौतम ने शासन और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से बातचीत होने के बावजूद उनकी मांगों को पूरी तरह से नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस और प्रशासन इस मामले में एकतरफा कार्रवाई कर रहा है, जो कि न्यायसंगत नहीं है।
सन्नी गौतम ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि इस घटना के बाद दलित समाज के जिन लोगों को जेल भेजा गया है, वह उनके पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाने और उनसे मुलाकात करने के लिए लालवाला गांव जाएंगे। उन्होंने अपने संगठन के स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भी अपील की है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में वहां पहुंचे। इसके साथ ही उन्होंने यह बड़ा एलान भी किया कि जेल में बंद किए गए लोगों की कानूनी मदद और उनकी जमानत कराने का पूरा काम भीम आर्मी भारत एकता मिशन की लीगल सेल की टीम संभालेगी।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले लालवाला गांव में जमीन के मालिकाना हक को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ था। इस हिंसक झड़प के बाद से ही गांव में काफी तनाव बना हुआ है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।
What's Your Reaction?


