Hardoi : प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की चपेट में आने से अधिवक्ता के सहयोगी घायल, नाक कटी और बाइक से गिरकर आई गंभीर चोटें

हादसे के बाद सड़क पर हड़कंप मच गया और वहां मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन द्वारा रोक के बाद भी बाजारों में चोरी-छिपे यह जानलेवा मांझा बेचा जा रहा है और लोग इसका खुलेआम इस्तेमाल कर रहे हैं। लगातार हो रही इन दुर्घटना

May 16, 2026 - 12:40
 0  4
Hardoi : प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की चपेट में आने से अधिवक्ता के सहयोगी घायल, नाक कटी और बाइक से गिरकर आई गंभीर चोटें
Hardoi : प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की चपेट में आने से अधिवक्ता के सहयोगी घायल, नाक कटी और बाइक से गिरकर आई गंभीर चोटें

रिपोर्ट – मुकेश सिंह सोमवंशी

हरदोई की संडीला कोतवाली क्षेत्र के तहत समद खेड़ा मजरा मीतौं गांव के पास प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की वजह से एक बड़ा हादसा हो गया। तहसील संडीला में अधिवक्ता राजेश यादव के सहयोगी राधेश्याम एडवोकेट, जो मनकनी गांव के रहने वाले हैं, इस जानलेवा मांझे की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक राधेश्याम तहसील का काम निपटाकर मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ लोग पतंग उड़ा रहे थे, जिसमें सरकार द्वारा पूरी तरह से रोक लगाए गए तेज धार वाले चाइनीज मांझे का इस्तेमाल किया जा रहा था। अचानक यह मांझा राधेश्याम की नाक पर आ लगा, जिससे उनकी नाक कट गई। मांझे का झटका लगते ही वे नियंत्रण खो बैठे और मोटरसाइकिल समेत सड़क पर गिर पड़े, जिससे उन्हें शरीर में कई जगह गंभीर चोटें आईं।

हादसे के बाद सड़क पर हड़कंप मच गया और वहां मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन द्वारा रोक के बाद भी बाजारों में चोरी-छिपे यह जानलेवा मांझा बेचा जा रहा है और लोग इसका खुलेआम इस्तेमाल कर रहे हैं। लगातार हो रही इन दुर्घटनाओं के बाद भी संबंधित विभाग सख्त कदम उठाने के बजाय सुस्त बना हुआ है। क्षेत्र के नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रतिबंधित मांझा बेचने और उड़ाने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाकर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow