Sitapur : थाना समाधान दिवस पर डीएम और एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

जमीन से जुड़े आपसी विवादों के मामलों में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने साफ कहा कि पुलिस और राजस्व विभाग की साझा टीमें मौके पर जाकर पूरी ईमानदारी से जांच करें और कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए तुरंत कार्रवाई करें।

Jun 27, 2026 - 21:25
 0  6
Sitapur : थाना समाधान दिवस पर डीएम और एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Sitapur : थाना समाधान दिवस पर डीएम और एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर जिले में आयोजित थाना समाधान दिवस के मौके पर जिलाधिकारी डॉक्टर राजा गणपति आर और पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने एक साथ महमूदाबाद कोतवाली पहुंचकर आम जनता की शिकायतों और दिक्कतों को ध्यान से सुना। इस दौरान सामने आईं शिकायतों के सही और समय पर निपटारे के लिए उन्होंने मौके पर मौजूद राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। जमीन से जुड़े आपसी विवादों के मामलों में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने साफ कहा कि पुलिस और राजस्व विभाग की साझा टीमें मौके पर जाकर पूरी ईमानदारी से जांच करें और कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए तुरंत कार्रवाई करें।

दोनों बड़े अधिकारियों ने छोटे कर्मचारियों को कड़े लहजे में चेतावनी दी कि जनता की सुनवाई में किसी भी तरह की ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पीड़ितों की हर समस्या का समाधान पूरी ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ होना चाहिए। इस मौके पर उप जिलाधिकारी महमूदाबाद और क्षेत्राधिकारी महमूदाबाद के साथ-साथ पुलिस और राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Also Click : Hardoi : पत्नी के विरोध के बाद प्रेमी जोड़े ने एक ही फंदे से लटककर दी जान, पंचायत ने सुनाया था साथ रहने का फैसला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow