Sitapur : जिला सूचना कार्यालय में भंडारे का आयोजन, प्रसाद लेने उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

कार्यक्रम की शुरुआत जिला सूचना अधिकारी विपिन कुमार ने हनुमान जी की मूर्ति के सामने पूरे विधि-विधान से पूजा-पाठ करके की। इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में सूचना विभाग के कर्मचारी अभिषेक मिश्रा, प्रिन्स सक्सेना, कुलदीप कुमार, आदर्श तिवारी और अनिकेत मौर्य समेत सभी विभागीय साथियों ने मिलकर अपनी जिम्मेदारी निभाई।

Jun 27, 2026 - 21:27
 0  5
Sitapur : जिला सूचना कार्यालय में भंडारे का आयोजन, प्रसाद लेने उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Sitapur : जिला सूचना कार्यालय में भंडारे का आयोजन, प्रसाद लेने उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर के जिला सूचना कार्यालय परिसर में ज्येष्ठ महीने के आखिरी शनिवार को श्रद्धा और सेवा भाव के साथ एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत जिला सूचना अधिकारी विपिन कुमार ने हनुमान जी की मूर्ति के सामने पूरे विधि-विधान से पूजा-पाठ करके की। इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में सूचना विभाग के कर्मचारी अभिषेक मिश्रा, प्रिन्स सक्सेना, कुलदीप कुमार, आदर्श तिवारी और अनिकेत मौर्य समेत सभी विभागीय साथियों ने मिलकर अपनी जिम्मेदारी निभाई।

इस भंडारे में अलग-अलग सरकारी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, मीडिया जगत से जुड़े लोग और भारी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। सभी लोगों ने बेहद अनुशासित तरीके से प्रसाद ग्रहण किया और इस बेहतरीन व्यवस्था की सराहना की। पूरे कार्यक्रम के दौरान लोगों के बीच आपसी भाईचारा और सेवा की भावना देखने को मिला।

आयोजन से जुड़े लोगों ने बताया कि इस तरह के सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों से समाज में आपसी प्रेम और भाईचारा बढ़ता है। इस भंडारे का मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग के लोगों को एक साथ जोड़ना और सेवा का संदेश देना था। यह कार्यक्रम केवल पूजा-पाठ तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने समाज में एकता और सहयोग की एक नई मिसाल पेश की।

Also Click : Hardoi : पत्नी के विरोध के बाद प्रेमी जोड़े ने एक ही फंदे से लटककर दी जान, पंचायत ने सुनाया था साथ रहने का फैसला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow