Deoband : मौलाना सैय्यद अंजर हुसैन के निधन पर आजाद समाज पार्टी के नेताओं ने जताया गहरा दुख
राव कैसर सलीम ने कहा कि मौलाना अंजर हुसैन मियां ने अपनी पूरी जिंदगी धर्म की सेवा, शिक्षा को बढ़ावा देने और समाज में आपसी भाईचारे तथा इंसानियत की भावनाओं को मजबूत करने में लगा दी।
देवबंद में दारुल उलूम की मजलिस-ए-शूरा के सम्मानित सदस्य मौलाना सैय्यद अंजर हुसैन मियां साहब के इंतकाल से हर तरफ शोक की लहर है। उनके चले जाने पर आजाद समाज पार्टी के नकुड़ विधानसभा प्रभारी राव कैसर सलीम और जिला उपाध्यक्ष फरमान राव ने गहरा दुख प्रकट किया है।
दोनों नेताओं ने मोहल्ला किला स्थित उनके निवास स्थान पर जाकर शोकाकुल परिवार के लोगों से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान राव कैसर सलीम ने कहा कि मौलाना अंजर हुसैन मियां ने अपनी पूरी जिंदगी धर्म की सेवा, शिक्षा को बढ़ावा देने और समाज में आपसी भाईचारे तथा इंसानियत की भावनाओं को मजबूत करने में लगा दी। उनका जाना केवल देश के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए एक ऐसी कमी है जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता। जिला उपाध्यक्ष फरमान राव ने कहा कि मौलाना साहब के निधन से धार्मिक और सामाजिक दुनिया को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। उनकी सूझबूझ, ज्ञान और समाज सेवा को हमेशा बेहद सम्मान के साथ याद रखा जाएगा।
Also Click : Hardoi : पत्नी के विरोध के बाद प्रेमी जोड़े ने एक ही फंदे से लटककर दी जान, पंचायत ने सुनाया था साथ रहने का फैसला
What's Your Reaction?




