Sitapur : रामकोट में नाला निर्माण में मानकों की अनदेखी, घटिया सामग्री और गलत बनावट से ग्रामीणों में रोष

निर्माण में तकनीकी खामियों को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि नाले की ढाल और गहराई में भारी अंतर है। नाला एक दिशा में बहुत गहरा खोदा गया है, जबकि दूसरी ओर इसे सड़क के स्तर से भी ऊपर बना

Mar 26, 2026 - 21:59
 0  4
Sitapur : रामकोट में नाला निर्माण में मानकों की अनदेखी, घटिया सामग्री और गलत बनावट से ग्रामीणों में रोष
Sitapur : रामकोट में नाला निर्माण में मानकों की अनदेखी, घटिया सामग्री और गलत बनावट से ग्रामीणों में रोष

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर-हरदोई मुख्य मार्ग पर स्थित रामकोट में चल रहा नाला निर्माण कार्य विवादों में घिर गया है। स्थानीय निवासियों ने ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि निर्माण कार्य में मानकों को ताक पर रख दिया गया है। नाले की बनावट इतनी दोषपूर्ण है कि वह बनने के साथ ही टूटने लगा है, जिससे सरकारी धन की बर्बादी और भविष्य में जलभराव की समस्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।निर्माण में तकनीकी खामियों को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि नाले की ढाल और गहराई में भारी अंतर है। नाला एक दिशा में बहुत गहरा खोदा गया है, जबकि दूसरी ओर इसे सड़क के स्तर से भी ऊपर बनाया जा रहा है। जब लोगों ने इस अव्यवस्थित कार्य का विरोध किया, तो ठेकेदार ने तर्क दिया कि यह नाला केवल सड़क के पानी के लिए है, घरों की निकासी के लिए नहीं। ठेकेदार के इस अड़ियल रवैये और खराब कार्य गुणवत्ता को लेकर क्षेत्र के लोगों में भारी गुस्सा है। युवाओं ने घटिया निर्माण के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर प्रशासन से इस मामले की उच्च स्तरीय जांच और सही ढंग से निर्माण कराने की मांग की है।

Also Click : Lucknow : गोशालाएं बनेंगी अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन, 'पंचगव्य' से यूपी में खड़ा होगा विशाल ऑर्गेनिक बाजार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow